मथुरा में दलित दूल्हों की बारात पर टूटा कहर: अंबेडकर के गीत बजते ही मचा बवाल, पथराव और मारपीट!

डीजे पर अंबेडकर और जाटव समाज से जुड़े गीतों को लेकर ठाकुर समुदाय के लोगों ने जताई आपत्ति, देखते ही देखते बारात पर हुआ पथराव, दो घायल
दलित दूल्हे की बारात/ फोटो - सांकेतिक
दलित दूल्हे की बारात/ फोटो - सांकेतिक
Published on: 

मथुरा/आगरा। शनिवार शाम मथुरा के दहरूआ गांव में दो दलित दूल्हों की बारात के दौरान डीजे पर भीमराव अंबेडकर और जाटव समुदाय की शान में बज रहे गीतों को लेकर हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि कुछ ठाकुर समुदाय के लोगों ने इन गीतों पर आपत्ति जताते हुए बारात पर पथराव किया और मारपीट की। पुलिस ने मामले में SC/ST एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की है।

यह घटना थाना जमुनापार क्षेत्र के दहरूआ गांव में शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच घटी। पीड़ित परिवार के सदस्य देवेंद्र कुमार ने एफआईआर में बताया कि उनके भाई राम कुमार (22) और सौरभ कुमार (23) की बारात में डीजे पर जाटव समाज की महिमा और बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में गीत बजाए जा रहे थे। इसी दौरान ठाकुर समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे पर बज रहे गीतों का विरोध किया और गाली-गलौज के साथ पथराव शुरू कर दिया।

हालात बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस झड़प में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

जमुनापार थाना प्रभारी अजय किशोर ने बताया, “इस मामले में बीएनएस की धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुँचाना), 352 (हमला या आपराधिक बल), 351(3) (आपराधिक धमकी), 125 (किसी की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा हुआ है।”

मथुरा सदर क्षेत्र के डिप्टी एसपी संदीप सिंह ने कहा, “प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि विवाद डीजे पर बज रहे गीतों को लेकर था, न कि बारात में शामिल लोगों को लेकर। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।”

दलित दूल्हे की बारात/ फोटो - सांकेतिक
MP के कई ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात: 24 घंटे में 4 इंच बारिश से शहडोल शहर 40% जलमग्न, अस्पताल और रेलवे स्टेशन भी डूबे
दलित दूल्हे की बारात/ फोटो - सांकेतिक
लखीमपुर में दलित बच्चे की संदिग्ध हत्या को सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया चिंताजनक, उठाई न्याय की मांग
दलित दूल्हे की बारात/ फोटो - सांकेतिक
UP में बड़ा घोटाला: 500+ फर्जी Birth-Death Certificate जारी, सरकारी पोर्टल हैक!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com