लखनऊ: बेकरी से पनीर खरीदा,पैसा मांगने पर दी जातिसूचक गालियां

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
दुकानदार ने पैसे मांगे तो लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
दुकानदार ने पैसे मांगे तो लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
Published on

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र में एक बेकरी की दुकान में शराब के नशे में धुत लोगों ने पनीर खरीदा। आरोप है कि इस दौरान जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित ने इस मामले में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक़ विमल कुमार पासी माल इलाके के सैदपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस से की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी माल थाना क्षेत्र के मंझी रोड सैदापुर में मां चन्द्रिका देवी बेकरी के नाम से दुकान है। विमल ने बताया कि बीते 18 मार्च को दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर थे।

इस दौरान माल इलाके के मडवाना के रहने वाले सचिन सिंह उनकी दुकान पर आये और कहा कि थोड़ी देर में धर्मवीर आयेंगे उन्हे 1.5 किलो पनीर दे देना जिसके कुछ देरे बाद वह घर चले गए। दुकान पर उनके बडे भाई कमलेश रुक गये शाम करीब 05 बजे सचिन अपने साथियों आदर्श सिंह पुत्र राकेश सिंह,प्रवीण सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह,अमन सिंह पत्र राकेश सिंह निवासी प्रभात चौराहा जानकी पुरम, लखनऊ अपने पांच से छह अज्ञात साथियों के साथ गाडी संख्या यूपी 32 एलडी 2555 व एक चार पहिया गाडी नम्बर अज्ञात शराब के नशे में दुकान पर आये।

उन्होंने कमलेश के मोबाइल से फोन कर गाली देते हुए दुकान पर बुलाया। विमल ने बताया कि वह दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि वह लोग पनीर का पैसा न देने की बात कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने मारना पीटना शुरू कर दिया। जातिसूचक गालियां दी। विमल ने बताया इससे उनके हाथ व पैर में चोट आयी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com