न्यूयार्क में रैली निकाल इंद्र मेघवाल के लिए की न्याय की अपील, जय भीम के लगे नारे

जय भीम के नारे साथ लोगों ने निकाली रैली
जय भीम के नारे साथ लोगों ने निकाली रैली

राजस्थान के जालौर में दलित बच्चे द्वारा शिक्षक के मटके से पानी पीने पर उसकी पिटाई और मौत के मामले में अब आक्रोश विदेश में भी देखने के मिल रहा है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, यह विडियो न्यूयॉर्क सिटी का है। जहां लोग बच्चे इंद्र मेघवाल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इस विडियो में देखा जा सकता है कि लोग हाथ में इंद्र मेघवाल की तस्वीर वाला क्लिप बोर्ड लिए हुए जय भीम का नारा लगा रहे हैं। इस रैली में भारतीय मूल के सभी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। यह रैली इंटरनेशनल बहुजन ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले की गई।

तिरंगे साथ न्याय की अपील

विडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों में हाथ में तिरंगा भी लिया हुआ है। साथ ही वी वॉन्ट जस्टिस के नारे भी लगा रहे हैं। हाथों में लिए क्लिप बोर्ड पर लिखा है। जाति व्यवस्था को खत्म किया जाए। वायरल वीडियो में रैली में 50 से 60 लोग शामिल हुए हैं। जिसमें कई लोगों ने अमेरिका का राष्ट्रीय झंडा भी अपने हाथ में लिया हुआ है। ये सभी लोग इंद्र मेघवाल की मौत पर न्याय की मांग कर रहे थे।

मटके से पानी पीने के कारण शिक्षक ने की थी पिटाई

आपको बता दें कि, राजस्थान के जालौर जिले के सुराणा गांव में शिशु मंदिर स्कूल में छैल सिंह नाम के शिक्षक ने उसकी मटकी से पानी पीने कारण इंद्र मेघवाल को मारा था। यह घटना 31 जुलाई की है। शिक्षक की मार से घायल हुए बच्चे का इलाज पहले उदयपुर और बाद में अहमदाबाद हुआ। इलाज के दौरान ही 14 अगस्त के दिन इंद्र की मौत हो गई। इंद्र मेघवाल की मौत के बाद से पूरे देश में देश में आक्रोश का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। सोशल मीडिया पर लगातार लोगों ने न्याय की अपील है। वहीं दूसरी ओर शिक्षक छैल सिंह के समर्थन में भी लोगों ने महापंचायत की थी। राजस्थान सरकार ने पीड़ित परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद भी दी है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com