उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के देवबंद में चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गोली छूकर निकली, सुरक्षित

चार राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे आजाद, वाहन हुए क्षतिग्रस्त
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के देवबंद में चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गोली छूकर निकली, सुरक्षित

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर जिले के देवबंद कस्बे में आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद पहुंचे थे। इस दौरान अचानक उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। कार पर भी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग कर दी। चंद्रशेखर की पीठ को गोली छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूटे हैं। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक खंगाल रही है। जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।

कार के दरवाजे में लगी गोली
कार के दरवाजे में लगी गोली

दरअसल, चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक उनकी कार का पीछा कर रही हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुल चार राउंड फायरिंग की गई।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डॉ. विपिन ताड़ा ने द मूकनायक प्रतिनिधि को बताया, "आधे घंटे पहले चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

यह भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के देवबंद में चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गोली छूकर निकली, सुरक्षित
उत्तर प्रदेश: 10 रुपए के विवाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के देवबंद में चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गोली छूकर निकली, सुरक्षित
उत्तर प्रदेश: ईद में मुस्लिम महिला के घर बिजली कनेक्शन करवाकर इस महिला आईपीएस ने घर को किया रौशन
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के देवबंद में चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गोली छूकर निकली, सुरक्षित
उत्तर प्रदेश: बालिका सुधार गृह की लड़कियों का नग्न वीडियो बनाने, प्रताड़ित करने आरोप!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com