जोधपुर में दलित किशोरी के साथ दरिंदगी: ओल्ड केम्पस में कॉलेज स्टूडेंट्स ने किया 3 घंटे तक गैंगरेप

पुलिस को सुबह साढे पांच बजे जानकारी मिली, त्वरित कार्रवाई की और पांच घंटे में पहचान कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
तीनों आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार
तीनों आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान। राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा और राजस्थान पुलिस के महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शनिवार को जोधपुर सम्भाग मुख्यालय पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में डीजीपी ने अपराधियों को खुली चुनौती दी कि सुधर जाओ, नहीं तो प्रदेश छोड़ कर चले जाओ। डीजीपी को जोधपुर में अपराधियों को चुनौती दिए 24 घंटे का समय भी नहीं बीता था कि शनिवार मध्य रात्रि के बाद शहर में 16 साल की दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हो गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में घटित इस घटना ने जहां प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है, वहीं महिला सुरक्षा को लेकर  सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

तड़के सुबह घटना का पता चलते ही डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन के नेतृत्व में त्वरित गति की कार्रवाई कर पुलिस ने पांच घंटे से भी कम समय में तीनों आरोपियों को दबोच लिया। डीसीपी ने बताया कि नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में समंदर सिंह निवासी बाड़मेर हाल जेएनवीयू में बी.ए. प्रथम वर्ष का छात्र है। दूसरा आरोपी धर्मपाल सिंह निवासी ओसियां जिला जोधपुर हाल जेएनवीयू में एम.ए. प्रथम वर्ष का छात्र तथा तीसरा आरोपी भट्टम सिंह निवासी बाड़मेर है तथा वर्तमान में अजमेर से बी.एड. कर रहा है।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी एक छात्र नेता के समर्थन में प्रचार करने के लिए जोधपुर पहुंचे थे। छात्रनेता का सम्पर्क भाजपा समर्थित एक छात्र संगठन से बताया गया है। यह छात्र नेता उसी संगठन से टिकट के लिए दावेदारी कर रहा है। छात्र नेता के साथी ने तीनों लड़कों के रहने की व्यवस्था राईकाबाग में की थी। इनके खाने -पीने की जिम्मेदारी भी छात्र नेता के साथी की थी। 

प्रेमी के जन्म दिन पर घर से भागी थी नाबालिग

पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। परिजनों ने उसकी सगाई किसी और से कर दी , लेकिन वह एक 17 साल के लड़के से प्रेम करती है। शनिवार 15 जुलाई को उसके 17 वर्षीय प्रेमी का जन्म दिन था। जन्म दिन पर दोनों एक साथ घर से भाग गए। इस सम्बंध में परिजनों ने अजमेर जिले के एक थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।  

डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नाबालिग प्रेमी जोड़ा शनिवार रात साढ़े दस बजे अजमेर से बस से जोधपुर बस स्टैण्ड पहुंचा था। यहां दोनों रात बिताने के लिए बस स्टैण्ड के नजदीकी इलाके में होटल तलाश करते हुए रात साढे बारह बजे महामंदिर इलाके में कृष्णा गेस्ट हाउस पहुंचे। गेस्ट हाउस में दोनों ने कमरा मांगा। इस पर सुरेश नामक कर्मचारी ने दोनों से पहचान पत्र मांगा। दोनों के पास पहचान पत्र नहीं था। घर से भाग कर आए थे इसलिए दोनों ने मोबाइल फोन भी रखा था। 

पहचान पत्र नहीं होने पर गेस्टहाउस कर्मचारी ने कमरा देने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान गेस्टहाउस कर्मचारी ने दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया तथा गेस्टहाउस से बाहर निकाल दिया। 

यहां से निकाले जाने के बाद नाबालिग प्रेमी जोड़ा पावटा इलाके में सड़क पर घूमने लगे। इस दौरान रात के एक बज गए। कई घंटों से कमरे की तलाश में घूमते हुए दोनों थक कर दोनों पावटा चौराहे पर सड़क किनारे बैठ गए। 

विश्वास दिलाने के लिए खाना लाकर दिया

पुलिस ने बताया कि आधी रात के बाद पावटा चौराहे पर लड़का-लड़की को बैठा देख आरोपी जोड़े के पास पहुंचे। तीनों ने प्रेमी जोड़े से सुनसान जगह पर बैठने का कारण पूछा। बातचीत के दौरान नाबालिग जोड़े के चेहरों पर घबराहट देखकर आरोपियों को यह समझते देर नहीं लगी कि ये लोग घर से भाग कर आए हैं। बातचीत के दौरान लड़के ने बताया कि वो अहमदाबाद अपने रिश्तेदार के पास जाना चाहता है।

इस पर आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए कहा कि बस से मत जाना, महंगा पड़ेगा। ट्रैन से जाना, कम किराया लगेगा। आरोपियों ने कहा कि घबराओ नहीं हम तुम्हारी मदद करेंगे। इसके बाद तीनों ने मददगार बनने का नाटक किया और आधी रात बाद उन्हें खाना लाकर दिया। इससे प्रेमी जोड़े का आरोपियों पर विश्वास जम गया। आरोपी उनकी आगे भी मदद करने की बात करते रहे।

इस दौरान एक आरोपी ने कहा कि हम तुम्हें रेलवे स्टेशन छोड़ देते हैं। रात के वक्त जाओगे तो पुलिस वाले रोकेंगे। मददगार बनकर वहशियों पर भरोसा कर चुका नाबालिग जोड़ा तीनों के साथ रेलवे स्टेशन के लिए पैदल साथ चलने लगा। इस दौरान रात के डेढ बज गए थे। आरोपियों दिमगा के क्या फितूर चल रहा है। नाबालिग जोड़ा इससे अनजान था। इस दौरान आरोपी दोनों को पावटा रेल लाइन के पास से झाड़ियों में होकर जेएनवीयू ओल्ड कैंपस की ओर ले गए।

प्रेमी को बंधक बना उसके सामने नाबालिग लड़की का तीन घंटे तक किया रेप 

विश्व विद्यालय के ओल्ड कैंपस में सुनसान जगह देख अचानक दो आरोपियों ने नाबालिग लड़के को बंधक बना लिया। उसका मुंह बंद कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने नाबालिग प्रेमी को पीटा भी। पीटते हुए रात के दो बज गए। रात दो बजे से सुबह पौने पांच बजे तक तीनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। उधर सुबह 5 बजे भोर होने पर ग्राउंड पर सुबह की सैर के लिए आए लोगों ने बदहवास लड़का-लड़की को देखा तो उनसे पूछताछ की। तब दोनों ने उनके साथ हुई दरिंदगी से लोगों को अवगत करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जेएनवीयू ओल्ड कैंपस पुलिस चौकी को इस घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही सुबह साढे 6 बजे डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन और पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर उदयमंदिर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग पीड़िता की काउंसलिंग करवाई गई। इस दौरान दोनों  ने उनके साथ हुई घटना विस्तार से डीसीपी दुहन को बताई। 

मामले की गम्भीरता को देखते हुए नाबालिग प्रेमी जोड़े की काउंसलिंग के बाद पुलिस ने घटनाक्रम के इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, और हार्डकोर पुलिसिंग के आधार पर तकनीकी मदद से एक आरोपी की पहचान कर ली। चिन्हित आरोपी के जोधपुर के रातानाड़ा के गणेशुपरा इलाके में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस सुबह 1 बजे के करीब आरोपी को पकड़ने उसके लोकेशन स्थल पर पहुंची। जहां तीनों आरोपी एक साथ थे।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस को देख तीनों आरोपी एक साथ पहाड़ी की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान तीनों आरोपी पहाड़ी से नीचे की तरफ गिर गए। गिरने से दो आरोपियों के पैर में फैक्चर हो गया। तीसरे आरोपी के हाथ में चोट लगी है। एक घंटे की भागदौड़ के बीच सुबह 10 बजे आरोपियों को हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज करवाया गया। इसके बाद उन्हें बापर्दा गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटनाक्रम को लेकर द मूकनायक ने जोधपुर ईस्ट डीसीपी अमृता दुहन से बात की। दुहन ने द मूकनायक को बताया कि जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्व विद्यालय के ओल्ड कैंपस में तीन छात्रों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। वह अपने दोस्त के जन्मदिन पर उसके साथ अजमेर से भाग कर जोधपुर पहुंची थी। शनिवार रात बस स्टैण्ड के पास प्रेमी जोड़े को रहने के लिए होटल नहीं मिला। आधी रात को मददगार बनकर आए आरोपियों ने दोनों को झांसे में लिया और सुनसान जगह पर ले गए। प्रेमी को बंधक बनाया। इसके बाद उसी के सामने तीनों ने लड़की के साथ करीब 3 घंटे तक दरिंदगी की।

डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को सुबह साढे पांच बजे मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुबह 10 बजे तक सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने बताया कि लड़की के परिजन आए गए हैं। लड़की के 164 के बयान के लिए आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें-
तीनों आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार
फॉलोअप: सोनभद्र में थूककर चटाने के मामले में राष्ट्रीय एससी एसटी आयोग पहुंचा पीड़ित के घर
तीनों आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार
Child Health in UP: मीड डे मील खाने से 75 बच्चों की बिगड़ी सेहत, बीआरडी में 9 माह की बच्ची की मौत पर हंगामा
तीनों आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरकी सर्वे: भारत में निजी कंपनियों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com