
सीकर- दलितों पर अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही है. वहीं सीकर के दलतपुरा गांव में सिर के बाल बढ़ाने की बात से नाराज दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. वहीं मारपीट के करीब 20 घंटे बाद दांतारामगढ़ थाने में एससी-एसटी एक्ट में शिकायत दर्ज करायी गई.
शिकायतकर्ता अर्जुनराम महरड़ा के अनुसार 4 अप्रैल की रात 8 बजे अपने कमरे में था. इस दौरान गांव का ही लक्ष्मण सिंह उसके घर आया. हाथ में स्टील का बेल्ट था. जबरन घर में घुस कर जाति सूचक गालियां देने लगा. साथ ही मारपीट करते हुए बार-बार कह रहा था कि तुमने बाल क्यों बढ़ाए हैं.
वहीं मारपीट की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजन उसे बचाने के लिए आए तो आरोपी वहां से भाग गया था। इसके बाद पीड़ित को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसके सिर में करीब 14 टांके आए। पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया था। इसके बाद उसे नजदीकी गांव से पकड़ लिया गया.
पीड़ित का कहना था कि आरोपी उसके बाल बढ़ाने से नाराज था. वहीं पीड़ित मारपीट के बाद से डर गया था जिससे वह मामला दर्ज कराने ही नहीं गया था। दूसरे दिन करीब 20 घंटे बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.
यहां सपोर्ट करें