यूपीः दलित बाप-बेटे पर हुआ अत्याचार, बेटे के सामने बाप से रगड़वाई नाक

यूपीः दलित बाप-बेटे पर हुआ अत्याचार, बेटे के सामने बाप से रगड़वाई नाक
Published on

उत्तर प्रदेशः अलीगढ़ जिले में दलित परिवार के दो लोगों पर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां बाप-बेटे के ऊपर अत्याचार हुआ. मामला अलीगढ़ जिले की कोतवाली इगलास इलाके के गांव नंगला डागुर का है। इस मामले को लेकर जब पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी तो कुछ नहीं किया। वहीं जब पीड़ित परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई तब एसएसपी के आदेश के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पुलिस के अनुसार, दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले बाप-बेटे किसी काम से बाहर गए थे। वहीं घर वापस आते समय कोतवाली इगलास इलाके के मई गांव के रहने वाले आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने दोनों बाप-बेटों को रास्ते में रोक लिया जिसके बाद उनको जाति सूचक शब्द बोले गए और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित बेटे के सामने ही उसके पिता से दबंग लोगों ने पैर छुआएं और नाक रगड़वाई।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने कहा कि इस घटना में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com