झारखंड: बेटी को बचाने गई आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

कथित तौर पर बेटी के थे अवैध संबंध, गांव की पंचायत ने लगाया 15 हजार का जुर्माना, विरोध करने पर मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई
झारखंड: बेटी को बचाने गई आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

झारखंड। दुमका में गत दिनों आदिवासी मां-बेटी के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया। बेटी के अवैध संबंध होने के शक में भरी पंचायत में उसकी मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 15 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

जनिए क्या है पूरा मामला?

झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट क्षेत्र में जमुनिया गांव निवासी पीड़िता मां और बेटी आदिवासी समुदाय से आती हैं। महिला ने थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है, "मेरी बेटी भोराटांड़ गांव के ओमप्रकाश मुर्मू के घर गई थी। ओम प्रकाश की पत्नी से मेरी बेटी का झगड़ा हो गया। जिसके बाद मेरी बेटी को भोराटांड़ गांव के लोगों ने बंधक बना लिया।"

झारखंड: बेटी को बचाने गई आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
राजस्थान: जयसमंद झील में तिलापिया लील रहा है सैकड़ों आदिवासी मछुआरों का रोजगार

बेटी पर लगाया 15 हजार का जुर्माना

आदिवासी महिला का कहना है, "जब मुझे यह खबर मिली तो मैं उसे छुड़ाने के लिए गांव पहुंची। जब मैं गांव पहुंची तो देखा कि वहां पर पंचायत लगी हुई है। उन लोगों ने बेटी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया हुआ था।"

पीड़िता की मां का यह भी कहना है कि, "जब मैंने जुर्माने का विरोध किया को उन लोगों ने बेटी की गलतियों का मुझे दोषी माना। पंचायत में मौजूद लोगों ने सैकड़ों की भीड़ के सामने मुझे निर्वस्त्र कर दिया और मारपीट की।"

झारखंड: बेटी को बचाने गई आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
गुजरात: दलित छात्र को स्कॉलरशिप मिलने पर नाराज सवर्ण छात्रों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

15 नामजद और 100 अज्ञात पर एफआईआर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की तहरीर पर 15 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है, "मां-बेटी के साथ गलत व्यवहार किए जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोगों के चंगुल से बचाकर अस्पताल पहुंचाया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147,149 ,323 ,354 और 354ई में केस दर्ज किया गया है।"

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com